Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने राज्य अध्यापक पुरस्कार चयनित यतीन्द्र को किया सम्मानित

 वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने राज्य अध्यापक पुरस्कार चयनित यतीन्द्र को किया सम्मानित


डॉ. यतींद्र कटारिया जनपद के गौरव : राजीव त्यागी






मंडी धनौरा, तहसील क्षेत्र के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थान श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित प्रसिद्ध नवाचारी शिक्षक एवं पर्यावरण सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर यतींद्र कटारिया को पुरस्कार प्राप्ति पर सम्मानित करते हुए बधाई दी है.

प्राप्त विवरण के अनुसार विकास क्षेत्र के रामपुर तगा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं महामहिम राज्यपाल, विदेश मंत्रालय, संसद भवन एवं आईआईटी द्वारा सम्मानित जनपद के आदर्श शिक्षक के रूप में जिलाधिकारी व मंडल आयुक्त द्वारा कई कई बार अलंकृत लेखक एवं कुशल वक्ता डॉ यतींद्र कुमार कटारिया की उल्लेखनीय सेवाओं एवं विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में उनके विशिष्ट उपलब्धि को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है जिसे लेकर जनपद के एकमात्र विश्वविद्यालय व प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थान के रूप में स्थान रखने वाले श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा श्री कटारिया की उपलब्धियों वे योग्यताओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार की विशिष्ट उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्रति कुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी द्वारा सम्मानित किया गया व शुभकामनाएं दी गई 

वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के  प्रो चांसलर डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार की श्रेणी में चयनित होकर के डॉ. यतींद्र कटारिया ने जनपद का गौरव बढ़ाया है एवं अपने उत्कृष्ट लेखन कुशल व्यक्तित्व व शैक्षिक नवाचार से उल्लेखनीय योगदान दिया है जिसका श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय आदर करता है।

वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने राज्य अध्यापक पुरस्कार चयनित यतीन्द्र को किया सम्मानित Reviewed by Hindustan News 18 on September 29, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.